बच्चों को लेकर विवाद, जमकर चले लात घूंसे, क्रॉस केस दर्ज

NEWS ROOM
0
बैैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नयागांव में बुधवार शाम बच्चों के विवाद के पीछे रिश्तेदारों में आपस में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार विजयसिंह परिहार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नयागांव ने पुलिस को शिकायत उसका बच्चों  अतरसिंह पुत्र विजयसिंह परिहार के यहां खेल रहा था तभी वह अपनी चप्पल भूल आया। जब चप्पल के बारे में अतरसिंह से पूछताछ की तो वह विवाद करने लगा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। 

वहीं अतरसिंह ने पुलिस को बताया कि जगदीश उसके घर आकर गाली-गलौज कर रहा था तथा अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी व उसके परिजनों की मारपीट कर दी। घटना में अतरसिंह के सिर व दोनों हाथों में चोट आई एवं भाई अशोक के माथे में चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष के जगदीश के सिर दोनों हाथों में व मां पिस्ता व पत्नी भाटो के शरीर में चोट आई। पुलिस ने मामले में विजयसिंह की शिकायत पर जगदीश परिहार, प्रभू परिहार, भाटो बाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं जगदीश की शिकायत पर विजय, अशोक, दिनेश, अतरसिंह, हक्के परिहार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!