दुकान का ताला तोडक़र सामान पार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कलौथरा में चोरों ने दुकान का ताला तोडक़र 15 हजार रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरदयाल पुत्र खेमराम झा उम्र 59 वर्ष निवासी लुहारपुरा करैरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी कलौथरा पेट्रोल पंप के सामने करैरा हाईवे रोड पर दुकान है। रोज की ही तरह वह गुरूवार को अपनी दुकान बंद घर चला गया। तभी रात को किसी ने सूचना दी कि तुम्हारी दुकान का ताला टूटा हुआ पड़ा है।

जिस पर वह दुकान पर गया और देखा कि दुकान का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है इसके बाद जब सामान को चैक किया तो एक पानी की मोटर, ग्रामन्डक हैंडिल वैल्डिंंग, गैस की लेजम, टॉर्च, लोहे के पाइप, जेक दुकान से गायब थी। चोरी की सूचना हरदयाल ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!