ट्रेक्टर पलटा, 7 वर्षीय भतीजे की दर्दनाक मौत, चाचा सहित एक घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम करनगढ़ में एक टे्रक्टर के अनिंयत्रित होकर पलट जाने से ट्रेक्टर पर बैठे सात बर्षीय मासूम की टे्रक्टर के नीचे दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में मृतक मासूम के चाचा सहित एक और को चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिए करैरा उप स्बास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार लाल सिंह कुशवाह निवासी करनगढ़ अपने खेत से धान की पौध को लेकर अपने भतीजे उपेन्द्र उम्र 7 वर्ष और दिनेश के साथ खेत से घर की और जा रहा था। तभी अचानक नहर फॉल के पास ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और टे्रक्टर पलट गया। जिससे टे्रक्टर में सबार 7 वर्षीय मासूम उपेन्द्र पुत्र अमरसिंह कुशवाह दब गया और उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

इस घटना में मृतक का चाचा लाल सिंह और दिनेश कुशवाह को भी चौटे आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी टे्रक्टर चालक चाचा लाल सिंह के खिलाफ धारा 287,337,304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!