मंदसौर गोलीकाण्ड: किसानों की मौत के जिम्मेदार शिवराज, शिवपुरी दौरे का कांग्रेस करेगी बहिष्कार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के शिवपुरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष और विधायक राम सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को गोली मारे जाने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले जनसम्पर्क का कोई औचित्य नही रह गया है। मुख्यमंत्री अपनी गलती का अहसास कराने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि कोई भी किसान मुख्यमंत्री से मिले ही नही। इस हेतु कांग्रेस गांव-गांव जाकर किसानों से अनुरोध करेंगी कि वह मन्दसौर गोलीकाण्ड में किसानों की मौतों के जिम्मेदार मुख्यमंत्री का सभी कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह में पूर्ण बहिष्कार करें। 

भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री जनता के साथ पूर्ण वादा खिलाफी कर रहे है। सोयाबीन, धान (खरीफ) की फसल को आज 01 साल होने के बाद भी बीमा नही मिला है। जो किसान का उसका अपना हक है। वही बैंकों द्वारा किसानों की जमीनों की नीलामी की कार्यवाही की जा रही है। बकाया बिलों के नाम पर ट्रांसफर जबरिया उतारे जा रहे है। किसानों की दुर्दशा के लिए एक मात्र भाजपा सरकार है। 

सरकार ने जनता से वादा किया था कि हम लागत मूल का 50 प्रतिशत लाभांश देंगे तथा समस्त किसानों के कर्ज माफ करेंगे। लेकिन वादे अमल तो दूर रहा उल्टे आयात-निर्यात नीति में परिवर्तन कर अपने दोस्त व्यापारियों को लाभ दिलाने की दृष्टि से किसानों पर कुठाराघाट किया जा रहा है। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण एक मात्र किसान की फसल जब मण्डी में जाती है तब भाव धरातल पर पहुंच जाते है। 

कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इन्ही किसान और जनविरोधी नीति के विरोध में मुख्यमंत्री के षिवपुरी आगमन पर विरोध करेंगी। इस आशय का निर्णय जिला कांग्रेस की बैठक में लिया गया। आज की बैठक में जिला अध्यक्ष राम सिंह यादव, सिद्धार्थ लड़ा, सेवादल अध्यक्ष अनिल उत्साही, अनिल शर्मा, राजू ठाकुर, राजेन्द्र शर्मा, सीताराम रावत, डॉ0 के0एल0 राय, अब्दुल रफीक अप्पल, इरषाद पठान, जिला प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी, जसराम धाकड़, हरीश खटीक, पुनीत शर्मा, अजय गुप्ता, आकाश शर्मा, संजय सांखला, मुकेश जैन, हफीज खान, विनयचंद झा, राजुल खान, प्रदीप शर्मा, अजय रूहानी, अमित गुरूजी, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!