प्याज की खरीदी नहीं होने से नाराज किसानों ने लगाया जाम, हंगामा

NEWS ROOM
0
कोलारस। प्याज की बंपर पैदावार के बाद सर्मथन मूल्य पर प्याज खरीदी केन्द्र कोलारस पर बीते रोज किसानो से अनाज मंण्डी में देर शाम हंगामा कर दिया। बताया गया है कि पिछली खेप को ट्रको से बाहर भेजा जा रहा था जिसके कारण किसानो कि प्याज को नही तौला गया। जब देर शाम तक किसानो कि प्याज को नही तौला गया तो किसानो ने मंडी गेट पर जाम लगाकर विरोध प्रर्दशन किया और ट्रको कि खेप जो बाहर जा रही थी उन्हें रोक दिया। इसी बीच खरीदी केन्द्र अधिकारी और किसानो के बीच कई बार तीखी नोंक झोंक भी हुई। 

हंगामा बड़ते देख मौके पर पुलिस बल को बुलाया गया जिसके बाद एसआई कादिर खांन अन्य पुलिसकर्मियो के साथ प्याज खरीदी केन्द्र पहुंचे और हंगामा कर रहे किसानो को समझाने का भरकस प्रयास किया जिसके बाद किसान माने किसानो ने प्याज खरीदी केन्द्र अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर माल नही तुलना था तो आज हमे पहले इसकी सूचना क्यूं नही दी और जो वाहन किराये से करकर प्याज बेचने लाए है। 

जो टे्रक्टर भाड़े से किसान लाए है उसका भाड़ा कौन देगा। ऐसे में कई बार गुस्से में खरीद केन्द्र अधिकारी ने माल न तौलने कि बात कही जिस पर किसान और बिफर गए और हंगामा करने लगे लेकिन पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसानो को समझाकर ट्रको की खेप को तुलवाकर रवाना किया गया।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!