मोबाइल चार्ज करते समय चार्जर में आया करंट, युवक की मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र ग्राम धौलागढ़ में एक युवक की करंट से झुलसकर उस समय मौत हो गई जब वह बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्ज के लिए चार्जर लगा रहा था। युवक की मौत के लिये ग्रामीणों ने विद्युत विद्युत विभाग को दोषी ठहराया है क्योंकि ग्रामीणों ने धोलागढ़ के कई घरो में दौड़ रहे करंट की शिकायत कई बार विद्युत विभाग से की थी परंतु विद्युत विभाग ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की और इसी के चलते आज यह घटना घटित हुई है।

जानकारी के अनुसार धोलागढ़ निवासी दीपक पुत्र गिर्राज राठौर उम्र 24 साल 1 नव बर शाम 7:00 बजे अपने घर पर बिजली के बोर्ड में चार्जर लगाकर मोबाइल चार्ज कर रहा था तभी अचानक बिजली के बोर्ड से फैले तेज करंट ने दीपक को अपनी चपेट में ले लिया। 

करंट लगते ही दीपक मूर्छित हो गया, जिसे ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर आये जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपक विवाहित था और और उसके दो मासूम बच्चे भी हैं। 

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाये आरोप
दीपक की मौत के बाद ग्रामीणों ने इस मौत का जि मेदार विद्युत विभाग को बताया और कहा कि हम लोगों ने कई बार विभाग द्वारा धौलागढ़ में रखे गए ट्रांसफार्मर से घरों में करंट फैलने की शिकायत की थी परंतु विभाग ने इस शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया और इसी अनदेखी के चलते आज दीपक की जान गई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!