शिवपुरी। मप्र पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर, संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश सिंह तोमर, प्रदेश सचिव दीपक अरोरा की अनुशंसा पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जिला कार्यकारिणी आज घोषित की गई। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जिला कार्यकारिणी में जहां दीपक अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है।
मप्र पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष अजयराज सक्सैना ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें संघ की ओर से विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में परवेज खान, फरमान अली और वीरेन्द्र राठौर को शामिल किया गया है।
जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्याय योगेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष सचिनराज भट्ट, साकिर अली, महासचिव दीपक अग्रवाल, सचिव योगेन्द्र जैन पोहरी, शिवम पाराशर कोलारस, संयुक्त सचिव खालिद खान, राकेश भोज, संगठन सचिव मनोज धाकड़, कोषाध्यक्ष राजेश मंगल एवं कार्यालय सचिव जितेन्द्र सक्सैना को बनाया गया है। अशोक अग्रवाल एवं अजयराज सक्सैना ने इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी ओर से एवं संघ की ओर से बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ब्लॉक अध्यक्ष भी हुए घोषित
मप्र पत्रकार संघ की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इकाई के जिलाध्यक्ष अजयराज सक्सैना ने संघ की ओर से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इकाई के करैरा ब्लॉक के लिए हृदेश पाठक, पिछोर के लिए नीरज पंसारी, खनियांधाना के शिवकांत सोनी जबकि पोहरी के लिए संतोष शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया है।