9 अगस्त 1942 की स्मृति में कांग्रेस सेवादल ने ली एकता और अखंडता की शपथ

शिवपुरी। अगस्त क्रांति अर्थात 9 अगस्त 1942 की स्मृति में जिस दिन महात्मागांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन का शंखनाद किया था, की स्मृति में कांग्रेस सेवा दल ने रैली निकालकर राष्ट्र के प्रति एकता और अखण्डता की शपथ ली। 

रैली के समापन के अवसर पर कई वक्ताओं ने खासकर कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी, सेवादल जिलाध्यक्ष अनिल उत्साही, अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चे के प्रदेश संयोजक के.एल राय आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस, नौजवान एवं आम जनता का विशेष योगदान था। 

इस अवसर पर सेवादल द्वारा अपने शहर कार्यालय से एक प्रभात फेरी निकाली गई जो माधव चौक होते हुए गांधी पार्क पहुंची जहां महात्मागांधी की समाधी पर पुष्प अर्पित किए गए और राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता कायम करने का संकल्प लिया गया। 

सेवादल जिलाध्यक्ष अनिल उत्साही ने अगस्त क्रांति के इतिहास का वाचन किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह , वनोपज सहकारी समिति के जिलाध्यक्ष अनिल दाऊ , दूर संचार सदस्य सोनू राजावत, अनु. जाति के के. एल. राय, अशोक बेडिया , पूर्व पार्षद रविन्द्र शिवहरे , शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्वार्थ लढ़ा, विनय झा , हमीद खान, राजेन्द्र गुप्ता , शहर सेवादल अध्यक्ष हरीश खटीक , इरशाद पठान , रविन्द्र गोयल , अफसर खान, सिद्वार्थ चौहान , रघुवीर कुशवाह, विजय चौहान , मुकेश परिहार , श्रीलाल कुशवाह, जूलियस चौहान , जावेद कुर्रेशी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!