
जानकारी के अनुसार भूरिया की शादी मड़वासा गॉव के दुर्गेश के साथ 10 साल पहले बडी धूमधाम से की। शादी के बाद भूरिया के तीन बच्चे भी हो गये। लेकिन दहेज लोभी दुर्गेश केवट आये दिन महिला भूरिया को दहेज में बाईक नही लाने को प्रताडि़त करता रहता। कल फिर दुर्गेश ने दहेज की मांग की तो भूरिया ने दहेज लाने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने बडी वेरहमी से भूरिया को कूट दिया।
पुलिस ने भूरिया की रिपौर्ट पर आरोपी पति दुर्गेश केवट उम्र 30 वर्ष के खिलाफ धारा 498ए,323,504 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।