सहस्त्रहाथ लाखो प्रणाम: जय-जय श्रीराम के नारो से गूंजा शहर

शिवपुरी। जय-जय श्रीराम-जय जयश्रीराम के जयकारों के साथ आज रामनवमीं पर हिन्दू उत्सव द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का नगर में बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया गया। यहां धर्म के नाम पर भाजपा-कांग्रेस को छोड़ हिन्दू के नाम पर सभी लोग एकत्रित हुए और रामनवमीं के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में हजारों की सं या में हिन्दू भाई शामिल हुए।

फिजीकल क्षेत्र में श्रीराम भक्तों का उमडऩा शुरू हुआ और फिर निकली भव्य शोभायात्रा का लोगों ने तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी, ढोल-नगाड़े व शरबत, ठण्डा शीतल पेय, आईस्क्रीम आदि सहित अन्य पकवानों के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का स्वागत जगह-जगह किया गया। इस दौरान पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया।

लगा लंबा जाम, एक घंटे तक चली शोभायात्रा  
इस दौरान विशाल जाम भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना क्योंकि जिस प्रकार से यह शोभायात्रा निकली वहां दूर-दूर तक लंबा जमा लग गया। करीब एक से डेढ़ घंटे तक लोगों की आवाजाही इधर से उधर रोक दिया।  

शोभायात्रा में श्रीराम परिवार की लगी झांकी
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम परिवार श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं भरत सहित हनुमान जी की आकर्षक झांकी सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। यहां छोटे-छोटे बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से झांकी में सजाया गया और जन-जन को आर्शीवाद प्रदान किया इसके अलावा लोगों ने उत्साहपूर्वक भगवान की इन झांकियों के दर्शन कर आरती की और प्रसाद भी वितरण किया। 

झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र
भाजयुमो द्वारा नव देवियों की लगाई गई झांकी, एकल विद्यालय द्वारा शिक्षा व भगवान श्रीराम की झांकी लगाई व श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर भक्त मण्डल द्वारा भी भगवान श्रीराम परिवार की आकर्षक झांकी लगाई गई। यहां बजरंगदल, शिवसेना, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय किसान संघ सहित वि िान्न हिन्दूवादी संगठनों ने शोभायात्रा में शामिल होकर झांकियों में भाग लिया। 

तोप से हुई पुष्पवर्षा व खूब उड़ा गुलाल
हिन्दू उत्सव द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में एक तोप के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई व तोप में गुलाल भरकर उसे खूब उड़ा गया। भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच पूरा शहर भगवा रंग और गुलाल व पुष्प वर्षा से पटा हुआ नजर आया। यहां फूलों की बहार से लोग तरबतर होते हुए नजर आए इसके साथ ही पानी के रूप में बौछारों की बारिश ने भी पूरे कार्यक्रम को शानदार कर दिया।

राम के चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने निकाली शोभायात्रा 
हिन्दू उत्सव समिति द्वारा रामनवमीं के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा फिजीकल कॉलेज ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर, माधव चौक चौराहा, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा होते हुए तात्याटोपे प्रांगण पर पहुंची। यहां भारत माँ की आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन किया गया।

इस यात्रा का उद्देश्य भगवान श्री राम के चरित्र को जन-जन तक पहुंचाकर जीवन में उतारना है। इसी के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियां, भेदभाव, अस्पृश्यता, छुआछूत, ऊंचनीच जैसी सामाजिक बुराईयों के समूल अंत की प्रार्थना भी इस यात्रा का उद्देश्य है।