शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है की पुलिस और गड़रिया गिरोह के बीच मुठभेड़ के बाद 10-10 हजार के 3 डकैतो को गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार डकैतो में कल्लू, बलवीर और मोहन सिंह लोधी शामिल है. यह मुठभेड़ करैरा थाना क्षेत्र के अमोला के जंगल में हुई है.
अमोला के जंगल में बुधवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में गिरोह का सरगना चंदन गड़रिया और उसकी प्रेमिका चंदा फरार होने में कामयाब हो गए है. पुलिस ने पकड़े गए डकैतों के पास से हथियार और रोजमर्रा का काफी सामान भी बरामद किया है.
चंदन और दशहत का पर्याय बनी चंदा को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अपना शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में पुलिस का आमना-सामना चंदन गड़रिया गिरोह से हो गया. हालांकि, ये दोनों पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए.
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।