केन्द्रीय मंत्री तोमर ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर 400 गरीबो को बांटे कंबल

0
शिवपुरी। केन्द्रीय इस्पात, खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिले के ग्राम भानगढ़ में म.प्र. जनअभियान परिषद जिला शिवपुरी द्वारा प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से गरीब वृद्धजनों एवं नि:शक्त हितग्राहियों को लगभग 400 क बल नि:शुल्क वितरण किए। 

श्री तोमर ने जनअभियान परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर ग्राम भानगढ़ में गरीब एवं वृद्धजनों को क बल वितरण करने का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं तात्याटोपे प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। 


श्री तोमर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश आज हमें मानवता की सेवा की ओर प्रेरित करते है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। हमें राष्ट्र के विकास के लिए हमेशा आगे उठकर स मान की भावना से देश एवं समाज के विकास में अपना योगदान देना होगा। 


जन अभियान परिषद के आयोजित कार्यक्रम की जिला कलेक्टर राजीव दुबे ने भी सराहना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रधुवंशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीरसिंह रावत सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं पदाधिकारिगण, महिलाएं सैकड़ों की स या में उपस्थित हुई। कार्यक्रम के अंत में म.प्र. जनअभियान परिषद् के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया के द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!