आज सुबह बालगृह से भागी बालिका, बरामद

शिवपुरी। मानव तस्करी कर झारखंड से लाई गई नाबालिग बालिका को 7 दिन पूर्व टीव्ही टावर रोड़ भिजवाया था। लेकिन आज सुबह ये बालिका वहां से भाग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे बालगृह की संचालिका शैला अग्रवाल ने बालकल्याण समिति के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन को सूचित किया की उक्त 15 वर्षीय बालिका सीमा इन्द्रा बालगृह से भाग गई हैं।

इस सूचना पर श्री जैन ने चाईल्ड  लाईन को पूरे मामले से अवगत कराते हुए उन्हें बालिका को ढूडने के लिए सक्रिय किया। खासतौर पर रेलवे स्टेशन और बस स्टेण्ड पर निगरानी रखी गई।

जिसके परिणाम स्वरूप चाईल्ड लाईन के नवी खांन ने बस स्टेण्ड से उक्त बालिका को बरामद कर लिया हैं। बताया जाता है कि चार दिन पहले भी उक्त बालिका भाग गई थी। जिसे चाईल्ड लाईन ने कमलागंज से बरामद किया था।

मानव तस्करी कर लाई गई थी उक्त बालिका
झारखंड की बालिका को मानव तस्करी कर शिवपुरी में लाया गया था। पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों शिशुपाल सिंह भदौरिया और मुकेश जैन को गिर तार कर लिया है। दोनों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने बैराड़, कोलारस और लुकवासा, बदरवास में अभी तक 15 से 20 लड़कियों का सौंदा कर उनकी कुंवारे युवाओं से शादी कराई है।

उक्त बालिका लुकवासा में मुकेश जैन की पत्नि बनकर रह रही हैं। उक्त शादी शिशुपाल सिंह भदौरिया ने कराई थी। जिसके एवज में उसे 50 हजार रूपए मिले थे। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं पुष्पा मौना और पार्वती ठाकुर को भी गिर तार किया

इनका कहना है
झारखंड की बालिका के फरार होने की घटना की जांच की जाएगी। जांच के बिन्दू रहेंगे कि बालिका किन परिस्थितियों में भागी तथा क्या बालगृह में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था थी अथवा नहीं।
जिनेन्द्र जैन
अध्यक्ष बालकल्याण समिति
शिवपुरी