शिवपुरी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गुना कमाण्डर बजरंग लाल अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके बच्चों को सैनिक कोठा अंतर्गत न बर-3 ई.एम.ई.सेंटर के द्वारा 31 मई 2015 तक भोपाल में सैनिकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें सेवारत सैनिकों के भाई, भूतपूर्व/सैनिक, विधवाओं के लड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि उक्त सैनिक भर्ती भोपाल में 5 मई 2015 से जारी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।