घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सुरवाया क्षेत्र के ग्राम मोह मदपुर में एक महिला के साथ उसके ग्राम के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट करने के पीछे उनका आपसी विवाद सामने आया है। मारपीट में घायल महिला पुलिस थाना सुरवाया पहुंची और अपने साथ घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मोह मदपुर में निवासरत महिला रहीसा पत्नि बन्ने खां उम्र 40 वर्ष का ग्राम के ही साहब सिंह, मुन्ना, जुम्मन खां, राजू, मंशु खां के साथ किसी बात को लेकर कुछ दिनों पूर्व विवाद हो गया था। जिसे लेकर दोनो में रंजिश चली आ रही थी इस रंजिश के परिणाम स्वरूप साहब सिंह, मुन्ना, जुम्मा, राजू, मंशु आदि सभी ने एकजुट मिलकर रहीसा को निशाना बनाया और उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद सभी लोग मौके से भाग खड़े हुए। अपने साथ हुई मारपीट को लेकर महिला रहीसा ने आरोपीगणों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!