अनियंत्रित इंडिका विस्टा पेड़ से टकराई, दो घायल

शिवपुरी। आज सुबह एबी रोड पर स्थित भैय्या होटल के पास एक टाटा इण्डिका विस्टा वाहन पेड़ से टकरा गया। जिससे कार में सवार एक युवक युवती घायल हो गए। दुर्घटना में युवती को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं युवक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जाता है कि विस्टार में सवार एक युवक व युवती अपने घर से नीमच से आगरा ताजमहल देखने के लिए जा रहे थे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 6:30 बजे एक इण्डिका विस्टा कार जिसे अंकित पुत्र विजय शर्मा निवासी मूलचंद मार्ग नाथूलाल की धर्मशाला नीमच चला रहा था और उसके साथ एक युवती कोमल (परिवर्तित नाम)  सुबह के समय अंकित को नींद का झोंका आया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कोमल गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि अंकित को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद एक टेक्सी चालक राजेश परिहार दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों घायलों से पूछताछ की तो दोनों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। बाद में पुलिस ने युवक से उसके परिजनों का नंबर मांगा तो उसने कोमल की मां का नंबर दिया। जिस पर संपर्क साधा गया और दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!