साले ने मारी जीजा को गोली, हालत गंभीर

शिवपुरी। सभी रिश्तों को तार-तार  करने वाला एक मामला जिले के खनियाधाना में सामने आया। यहां साले ने अपने जीजा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के मामले को लेकर पुलिस भी पशोपेश मे है और पूरा मामला संदिग्ध जान पड़ रहा है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

खनियांधाना थाना क्षेत्र में ग्राम बगौली के पास जंगल में बीती रात्रि विवाह समारोह से लौट रहे एक युवक को गोली मार दी गई है। अजय पाल सिंह पुत्र शिवराज सिंह यादव उम्र 25 वर्ष निवासी सिलपुरा की पीठ में गोली लगी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। अजयपाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गोली उसके साले कपिल ने मारी है। पुलिस जब कपिल की तलाश में घर पहुंची तो वह सोता हुआ मिला। इसलिए पुलिस इस मामले को संदेह की नजर से देख रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में घायल अजयपाल सिंह के साले और दो अन्य लोगों के खिलाफ धारा 307, 341, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

एसआई जगमोहन सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी अजय पाल सिंह पुत्र शिवराज सिंह यादव उम्र 25 वर्ष निवासी सिलपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात्रि 8 बजे वह ग्राम बागौनी से अपनी बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए गया था। रात्रि में लौटते समय ग्राम बागौली के जंगल में उसके साले कपिल श्रीवास्तव और दो अन्य साथियों ने उस पर पीछे से गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल अजयपाल की कहानी सुनकर कपिल श्रीवास्तव की खोजबीन शुरू की और भौंती के मनपुरा में उसके निवास स्थान पर पहुंची तो आरोपी कपिल श्रीवास्तव घर पर सोता हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कपिल को गिर तार नहीं किया है।

पति पत्नी के बीच विवाद में साला निशाने पर!
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल अजयपाल ने मनपुरा की रहने वाली आकांक्षा श्रीवास्तव के साथ प्रेम विवाह 3 वर्ष पहले किया था, लेकिन विवाह के एक वर्ष बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई और दोनों अलग हो गए। उसके बाद से ही आकांक्षा अपने मामा के यहां इंदौर जाकर रहने लगी। फरियादी अजय आपराधिक किस्म का है और वह पिछले काफी समय से अपने साले कपिल श्रीवास्तव पर उसकी बहन को उसके पास भेजने के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस को आशंका है कि घायल युवक अपने साले को फंसाने के लिए यह कहानी गढ़ रहा है।  

पीठ में लगी गोली का निशान लग रहा है बनावटी: श्री तोमर
एसआई जगमोहन सिंह तोमर का कहना है कि गोली काण्ड का यह मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा है और पुलिस ने जब घायल की पीठ में लगी गोली को देखा तो उससे ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे फरियादी ने खुद पीठ की खाल आगे खींचकर गोली मारी हो। जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!