यशोधरा ने रिशिका को सुनाईं खरीखोटी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिस यशोधरा राजे सिंधिया के आशीर्वाद से रिशिका अष्ठाना नगरपालिका अध्यक्ष बनीं, सुअरपालकों के प्रेशर में वही रिशिका अष्ठाना यशोधरा राजे के आदेशों को अनदेखा कर रहीं हैं, इसी के चलते यशोधरा राजे सिंधिया ने बीते रोज रिशिका अष्ठाना को खूब खरीखोटी सुनाईं।

आवाज सुअर शिवपुरी की सबसे बड़ी समस्या और सिंधिया के लिए चुनौती बन गए हैं। शिवपुरी के सुअर इतने पॉवरफुल हैं कि एक सीएमओ तो केवल इन्हीं से संघर्ष करते करते चलते बने लेकिन सुअरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाए।

सभ्य नागरिकों ने इस मामले में यशोधरा राजे सिंधिया से निवेदन किया। यशोधरा जी ने रिशिका को निर्देशित किया, रिशिका ने भी जी महाराज बजाया और समझा बात आई गई हो गई, लेकिन यशोधरा राजे सिंधिया को यह मामला लगातार याद बना रहा। उन्होंने इस मसले पर कई बार चेतावनियां दीं, उन्हें आश्वस्त किया गया कि अगली बार आप जब भी शिवपुरी आएंगे, आवारा सुअर आपको सड़कों पर नहीं दिखेंगे।

अब सुअर तो सुअर ठहरे, वो कहां समझने वाले थे, इस बार जब वो फिर शिवपुरी आईं तो एक बार फिर यशोधरा के काफिले के इर्दगिर्द खड़े हो गए। तमतमाईं यशोधरा राजे सिंधिया ने रिशिका अष्ठाना को खूब खरीखोटी सुनाईं।

अब बेचारी रिशिका अष्ठाना भी क्या करें, वो ठहरीं नपा अध्यक्ष का घोष्ट एडीशन, उनके हाथ में है ही क्या जो कार्रवाई करें। जिन्हे करना है उनका गठबंधन सभी जानते हैं, परंतु स्टेंप पर नाम तो रिशिका अष्ठाना ही लिखा है ना तो सुनना भी उन्हें ही पड़ा। हर बार की तरह इस बार भी सुन लिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!