वार्ड नं.17 से राजा यादव बने भाजपा प्रत्याशी

शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 17 में भारतीय जनता पार्टी से कशमकश की दौड़ में आखिरकार राजा यादव ने स्थान बना लिया और उन्हें नामांकन फार्म के आखिरी दिन भाजपा ने वार्ड नं.17 से प्रत्याशी घोषित कर दिया।
बताना होगा कि शहर के विभिन्न वार्डों की घोषणा भाजपा ने पूर्व में ही कर दी थी जबकि वार्ड नं.17, 27,28 एवं 30 में उचित प्रत्याशी की तलाश में भाजपा को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी क्रम में वार्ड नं.17 से भाजपा के राजा यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया। इसका एक प्रमुख कारण एक अन्य प्रत्याशी था जो बाहरी होने के कारण अपनी जगह नहीं बना सका जबकि उसने स्वयं के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, इसके बाद इसी वार्ड से एक सामान्य वर्ग से भी भाजपा कार्यकर्ता था लेकिन उसके जनाधार को कम पाया गया। 

आखिरकार लुधावली क्षेत्र में मिलनसार व्यवहार के धनी और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में राजा यादव को भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया। नामांकन फार्म वापिसी के बाद अब राजा का मु य मुकाबला अन्य दलों से भी है। राजा के साथ उनकी टीम के मनोज, मुकेश, रामसरकार, जयंत शर्मा, दीपेश राठौर, कपिल भार्गव, व राजू ग्वाल पत्रकार की महती भूमिका रही जिन्होंने पुरजोर तरीके से राजा को टिकिट दिलाने के लिए दिन रात मेहनत की। इसके लिए समस्त कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी के प्रति आभार भी व्यक्त किया है और विश्वास दिलाया है कि वार्ड नं.17 से भाजपा के राजा यादव को विजयश्री दिलाकर ही दम लेंगें।