वन कर्मचारी संघ ने सौंपा यशोधरा राजे को ज्ञापन

शिवपुरी। अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद ग्वाल के नेतृत्व में वन कर्मचारियों ने स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को ज्ञापन सौंपा।

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के वृत्त अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यशोधरा राजे सिंधिया को उन्होंने अवगत कराया कि शिवपुरी जिले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वन रक्षक, महिला वनरक्षक, लिपिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठकों का आयोजन नहीं किया जाता।

जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता। महिला वन रक्षक यौन उत्पीडऩ मामले में वृत्त कार्यालय द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है तथा शासन के आदेशानुसार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का वेतन से कटोत्रा नहीं किया जा रहा। साथ ही संचालक माधव राष्ट्रीय उद्यान एवं वन विद्यालय संचालक के कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं हो रहा।