शिवपुरी। बीते दिनों गुजरात में इंडियन आर्मी की 20 वीं एनसीसी वटालियन के जवान राजकुमार यादव की लि ट में जाते समय गिर जाने से शहीद हो गया। आज पूरे स मान के साथ राजकुमार यादव के शव को आर्मी ट्रक से उनके निज ग्राम ढला में लाया गया जहां करैरा से पूर्व ही राजकुमार यादव के सम्मान युवा ने एक बाईक रैली निकाली साथ रैली में उनके गगन भेदी नारे लगाए और कहा कि जब तक सूरज जांच रहेगा राजकुमार तेरा नाम रहेगा।
इसके पश्चात में पूरे शासकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम विदाई दी गई। राजकुमार की अंतिम विदाई में स्थानीय राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। पूरे गांव में गमगीन महौल रहा। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नि अनिता सिंह सहित अपनी तीन बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।