पुलिस आरक्षक ने अपनी ही मंगेतर का बलात्कार किया, मामला दर्ज | karera

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा कस्बे में रहने वाली एक युवती ने एक आरक्षक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया हैं। पीडि़ता का कहना है,कि उसकी आरोपी से सगाई हो गई थी,इसके बाद वह आए दिन उससे शारीरिक संबधं बनाने के लिए उसे परेशान करता था। इसी से परेशान होकर उसने यह प्रकरण दर्ज कराया हैं। जानकारी के मुताबिक करैरा ग्राम गधाई निवासी राजेन्द्र जोशी इंदौर पुलिस में आरक्षक पद पर कार्यरत हैं। 5 माह पूर्व राजेन्द्र की सगाई करैरा निवासी एक 24 साल की युवती से हुई थी। सगाई के बाद दोनों का मिलना हुआ तो शरीरिक संबधं भी बन गए। 

बाद में राजेन्द्र बार-बार युवती को संबधं बनाने के लिए दवाब बनाने लगा। अपने मंगेत्तर से बार-बार शरीरिक संबधं बनाने के दबाव से युवती परेशान हो गई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए आरोपी आरक्षक के खिलाफ अपनी मगेंत्तर के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज कर लिया हैं। बताया गया है कि पीडि़ता ने उक्त बलात्कारी आरक्षक से सगाई भी तोड ली हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!