स्कूल के पास लगे पेड़ लटकी मिली दलित वृद्ध की लाश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम गधाई में रहने वाले 70 वर्षीय प्रभूदयाल पुत्र वंशीराम जाटव की लाश शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित स्कूल के पास में स्थित चिरौल के पेड़ पर फांसी पर लटकी हुई मिली। जब मृतक पर घर नहीं पहुंचा तो उसके पुत्र बैजनाथ ने उसकी खोजबीन की तो वृद्ध की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक की मृत्यु कैसे हुई। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!