शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला शिक्षिका की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जब प्रायवेट स्कूल की संचालिका अपने घर से पढ़ाने के लिए जा रहे थी तभी आरोपी उमाशंकर शर्मा ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़
करैरा के ग्राम लंगूरी में बीते रोज आरोपी जगदीश कुशवाह ने पड़ोस में रहने वाली पीडि़ता के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय पीडि़ता घर पर अकेली थी जिसकी शिकायत पीडि़ता ने कल थाने में दर्ज करा दी जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 456, 506 सहित 3(1)डब्ल्यू आई, 3(2)व्हीए, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।