कोलारस: उपचुनाव से पहले चोरों का जनसंपर्क, एक साथ 6 दुकानों के ताले तोड़े

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम लुकवासा में आज फिर एक ही रात्रि में चोरों ने निशाना बनातेे हुए आधा दर्जन दुकानों के ताले चटका दिए। इस घटना के बाद ग्रामीण जब चौकी पहुंचे तो पुलिस ने इन लोगों की सुनना उचित नहीं समझा। एक के बाद एक लगातार अलग-अलग लोग अपने यहां हुई चोरी की रिपोर्ट लिखाने आए लेकिन पुलिस ने जब उक्त लोगों की बात नहीं सुनी तो ग्रामीण चौकी के खिलाफ होकर चौकी में ही हंगामा करते हुए चौकी का घेराव कर डाला। उसके बाद ग्रामीणों ने चौकी में ही पुलिस मुर्दाबाद सहित नारे लगाए। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल अज्ञात चोरों पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार रमेश रघुवंशी पुत्र चेतन रघुंवशी उम्र 45 हनुमान मंदिर के सामने, रामसिंह पुत्र महाराज सिंह,रघुवीर सिंह,राहुल शर्मा पुत्र रामभरोषी शर्मा,अरंविद सिंह भगवत सिंह,और गांव के दीपक रघुवंशी निवासी लुकवासा के लगभग आधा दर्जन घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने लगभग 5 लाख रूपए का माल पर कर दिया। 

बताया गया है इस घटना के बाद जब ग्रामीण चौकी पहुंचे तो पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुुलिस के इस व्यवहार को देखते हुए ग्रामीण भडक़ गए और चोकी का घेराब करते हुए नारेबाजी प्रारंभ कर दी। साथ ही पुलिस की गश्त प्रणाली पर सबाल उठाते हुए कहा कि इन चौरी की घटना के लिए पुलिस जिम्मेदार है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते रोज पब्लिक ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसे पुलिस ने उस दिन ले-देकर छोड़ दिया। इसी के नतीजन आज फिर चोरों ने उक्त बारदातों को अंजाम दिया है। 

इस हंगामें के बाद टीआई अबनीत शर्मा लुकवासा पहुंचे और वहां पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। उसके बाद टीआई ने वर्षो से जमे दो आरक्षकों को चौकी से हटाकर कोलारस थाने में भिजवा दिया तथा कोलारस थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को चौकी भेज दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!