सांतवे वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ आंदोलन की राह पर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के बिजली कर्मचारी सांतवा वेतनमान एवं अन्य मांगो को लेकर बिजली महासंघ के नेतृत्व में आंदोलन की राह पर आ गये है। श्री अचलेष जौहरी प्रदेशा उपाध्यक्ष म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दिनांक 10.09.2017 को चंचाई (अनुपपुर) में अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एल.पी.कटकवार के नेतृत्व में संपन्न हुई। 

जिसमें म.प्र. की विद्युत कम्पनियों में कार्यरत नियमित, संविदा, एवं आउटसोर्सिंग श्रमिको की समस्याओं पर गहन विचार मंथन किया गया। जिसमें सर्वसम्मिति से तय किया गया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को सांतवा वेतनमान एवं अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जा चुंका है, लेकिन बिजली कम्पनियों के श्रमिक आज भी इनसे वंचित है। 

अत: महासंघ द्वारा श्रमिक हित में चरणबद्ध आंदोलन किये जाने की घोपणा की गई। जिसमें बिजली श्रमिको की ज्वलंत समस्याएं छठवें वेतनमान की ग्रेड पे विसंगति, सांतवा वेतनमान, संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाना व उन्हें विषेप अवकाश की पात्रता दी जाना एवं एक बार अनुबंध करायें जाने के बाद बार -बार अनुबंध न कराया जावें एवं सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्य कर रहें आउटर्सोंस श्रमिको को सरकार का न्युनतम वेतन बैक के माध्यम से दिया जावें व ऐसे कर्मचारियों का निकाला न जावें । 
      
उक्त बिंदुओं पर आंदोलन के प्रथम चरण में दिनांक 11.09.2017 से 22.09.2017 तक संगोप्ठी/ सेमिनार का आयोजन मुख्यालय स्तर पर किया जावेगा। द्वितीय चरण में दिनांक 04.10.2017 को जिला मुख्यालय पर गेट मीटिंग की जा कर माननीय मुख्यमंत्री म.प्र.षासन के नाम ज्ञापन प्रेपित किया जावेंगा। तत्पश्चात आगामी रूप रेखा तैयार कर प्रदेष स्तर पर रैली/प्रदर्शन इत्यादि कार्यक्रम किया जावेगा। बिजली कम्पनियों के समस्त कर्मचारियों से बिजली महासंघ की अपील है की, अपनी उक्त मांगो के सर्मथन में अपना सहयोंग प्रदान कर आंदोलन को सफल बनावें ।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!