शादी का झांसा देकर देवर करता रहा डेढ़ साल तक रेप, सपरिवार बलात्कार का मामला दर्ज

0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के भारती विद्यालय के सामने निवासरत एक महिला ने अपने पूरे परिवार पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की मौत के बाद आरोपीयों ने उसके देवर से ही शादी का झांसा दिया। उसके बाद आरोपी लगातार उसका बलात्कार करता रहा। अब जब महिला ने शादी की बात कही तो आरोपी ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया हैै। 

जानकारी के अनुसार ममता पत्नि चंदन कुशवाह परिवर्तित नाम की मौत डेढ़ साल पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद ममता विधवा हुई तो पूरे परिवार ने ममता की शादी देवर हरीसिंह कुशवाह से करने की बात कही। उसके बाद हरीसिंह ममता के साथ पति पत्नि के रूप में रहने लगे। बीते रोज महिला ने हरीसिंह से विधिवत शादी करने की बात कही तो आरोपी मुकर गया और शादी करने से इंकार कर दिया।

इस बात की शिकायत महिला ने पुलिस थाना फिजीकल में की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी देवर हरीसिंह कुशवाह, ससुर प्रेम कुशवाह, सास रामवती कुशवाह, देवर आनंद कुशवाह, देवरानी कुसुम के खिलाफ बलात्कार की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे है। 

बताया यह भी गया है कि उक्त महिला का कुछ दिनों पूर्व गर्भ ठहर गया था। जिसे परिवार जनों ने अर्वोशन करा दिया था। पुलिस इस मामले की भी बारीकी से जांच कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!