करैरा पुलिस की कार्यवाही पर आबकारी विभाग ने उठाई उंगली

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना पुलिस ने बीते रोज एक शराब से भरी पिकअप पर आबकारी विभाग ने उंगली उठाई है। आबकारी विभाग ने इस कार्यवाही को गलत बताया है। वही पुलिस इस मामले में सही कार्यवाही की बात कह रही है। करैरा थाना पुलिस ने आज दोपहर के समय करीब 6 लाख कीमत की शराब का परिवहन करते बुलेरो वाहन को जब्त किया है। उक्त शराब को करैरा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक अजय जाट द्वारा पकड़ा गया। करैरा पुलिस द्वारा उक्त शराब को अवैध बताया जा रहा है, जबकि आबकारी विभाग द्वारा इसे वैध बताया जा रहा है और इसका परिमिट भी जारी किया गया है। मामले की जानकारी लगने पर आबकारी निरीक्षक एके शर्मा मौके पर पहुंचे उन्होंने परमिट की एक कॉपी पुलिस को बताई, लेकिन पुलिस ने एक भी नहीं सुनी। 

जानकारी के अनुसार आज दोपहर के समय बुलेरो वाहन में 54 पेटी अग्रेजी शराब और 150 पेटी बीयर ले जाई जा रही थी जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है, जिसे करैरा पुलिस ने पकडक़र जब्त कर लिया और वाहन चालक माधौ पुत्र प्रेमनारायण कुशवाह के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक द्वारा शराब परिवहन करने का परमिट भी दिखाया गया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई परमिट न होने की बात कही जा रही है। उपनिरीक्षक अजय जाट का कहना था कि जब मैने गाड़ी को पकड़ा उनके पास कोई कागज नही थे और न मुझे अभी तक यह कोई कागजाद दे पाये हमने जो शराब पकड़ी उसमे 54 पेटी अग्रेजी शराब और 150 पेटी वियर है जिसकी कीमत 6 लाख है। हमने आबकारी एक्ट के तहत वाहन के ड्राइवर माधौ पुत्र प्रेमनारायण कुशवाह के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में आबकारी पुलिस द्वारा परमिट की कॉपी जारी की गई जिसमें राहुल शिवहरे के नाम से परमिट जारी था।  

इनका कहना है-
इस शराब का परमिट जारी है, यह शराब परमिट के बाद भेजी गई है। जिसे पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम देने के चलते गलत कार्यवाही की है। वाहन के पास परमिट होने के बाबजूद भी कार्यवाही की गई है। अब परमिट तुरंत तो जारी हो नहीं सकता है। 
अनिरूद्ध खानवलकर, उप निरीक्षक आबकारी

शराब तो फैक्ट्री से ही आती है पर इसका परिवहन अबैध किया जाता है। यह कार्यवाही 12:50 पर की गई है। जबकि इस परमिट में समय 1 बजे का है। तो यह कैसे बैद्य हैै। आबकारी विभाग का काम पुलिस कर रही है। अब इससे ज्यादा पुलिस क्या करें।
सुनील कुमार पाण्डे,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!