शिवपुरी। किशोर न्याय बोर्ड की मुख्य मजिस्ट्रेट नमिता बौरासी और उनके बोर्ड की सदस्य सरला वर्मा और रंजीत गुप्ता ने शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। किशोर न्याय एक्ट के तहत बोर्ड की मुख्य मजिस्ट्रेट नमिता बौरासी ने निरीक्षण के दौरान जिला जेल में बंद बंदियों से बात की और देखा कि इस जेल में कोई नाबालिग तो बंद नहीं है।
अपने निरीक्षण के दौरान मुख्य मजिस्ट्रेट ने जिला जेल के अधिकारी व अन्य स्टाफ से भी बात की। बोर्ड की सदस्य सरला वर्मा ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम के तहत जिला जेल में यह देखा गया कि कोई नाबालिग तो नहीं है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।