ग्राम पंचायत कपराना सचिव एवं पंचायत समन्वय अधिकारी सस्पेंड

0
शिवपुरी। मनरेगा योजना अंतर्गत जिले में खेत सड़क योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य पर मजदूरों से कार्य न कराया जाकर जेसीबी मशीन से कार्य कराने पर ग्राम पंचायत कपराना सचिव प्रेमशंकर दुबे तथा पंचायत समन्वय अधिकारी रामकृष्ण चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा स्वीकृत कार्य खेत सड़क निर्माण कार्य खैरोना स्कूल से गंगा राम जाटव क खेत तक कार्य को तत्काल अमान्य किया गया है।

मनरेगा अधिनियम 2005 में निहित निर्देशों की अवहेलना की जाकर मजदूरों को रोजगार से वंचित रखे जाने पर, म.प्र.पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3(1)(एक)(दो)(तीन) का पालन न करने एवं नियम 23 के प्रावधान अनुसार म.प्र.पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत ग्राम पंचायत कपराना सचिव प्रेमशंकर दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। ग्राम पंचायत कपराना के सचिव का अतिरिक्त प्रभार धमेन्द्र चतुर्वेदी सचिव ग्राम पंचायत जामखो को सौंपा गया है। 

इसी प्रकार खेत सड़क योजना में मजदूरों से कार्य न कराए जाने, पदीय दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वाहन में गंभीर लापरवाही व शासन निर्देशों की अवेहलना किए जाने पर पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी रामकृष्ण चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!