शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के बैराड़ थाना अतंर्गत आने वाले मंकईजारा ने रहने वाले एक युवक की टपरियां के आग लगने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ थानांतर्गत मकईजरा गांव में रहने वाले सुरेश जाटव सुबह से ही नशे धुत्त था और उसने अपने हाथो से ही अपनी टपरियां में आग लगा दी जिससे उसकी टपरीयां पूरी तरह से जल गई।
शराब के नशे में ही उक्त युवक बैराड थाने में अपने पुराने दुश्मन के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंच गया पीछे से उसके परिवारजन भी पंहुच गए और उन्होने कहा कि यह आग इसने स्वंय ही लगाई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।