जनपद अध्यक्ष पर लाखों के घालमेल का आरोप

शिवपुरी। जनपद पंचायत करैरा के अध्यक्ष पर जनपद सदस्य द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए हाट बाजारों के लिए मंजूर की गई लाखों की राशि वसूल कर घालमेल करने का आरोप सामने आया है।

जनपद सदस्य का आरोप है कि जनपद अध्यक्ष ने हर ग्राम पंचायत से एडवांस चेक ले लियाए फिर उनके खातों में राशि ट्रांसफर कर दी गई इसके बाद यह राशि सरपंच और सचिव ने खातों से निकालकर जनपद अध्यक्ष को थमा दिया जनपद सदस्य ने कलेक्टर से मामले की जांच की मांग की है।

करैरा की जनपद सदस्य संध्या श्रीवास्तव ने कलेक्टर राजीव दुबे को की गई शिकायत में उल्लेख किया कि जनपद पंचायत करैरा के अध्यक्ष लोकपाल लोधी ने ग्राम पंचायतों में हाट बाजारों के लिए हर पंचायत के हिसाब से मंजूर की गई 2 लाख रुपए की राशि वसूलने के लिए एडवांस चेक ले लिया जब ग्राम पंचायत के खाते में हाट बाजार की राशि ट्रांसफर कर दी गई तो सचिव और सरपंच ने खातों से नगद राशि निकालकर जनपद अध्यक्ष को थमा दी फिर जनपद अध्यक्ष ने उनके चेक लौटा दिए जनपद सदस्य का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत द्वारा पंचायत की चेकबुक से काटी गई दो-दो लाख की राशि उच्च स्तरीय जांच कराई जाएए इसमें 60 से 70 लाख रुपए के घालमेल का खुलासा होगा।

यह भी आरोप है कि जनपद अध्यक्ष के खाते की भी जांच कराई जाए, साथ ही जनपद अध्यक्ष द्वारा पिछले दो साल से सामान्य सभा की बैठक नहीं बुलाई गई है और न ही बजट स्वीकृत हुआ है।