पुष्य नक्षत्र में जोरदार खरीददारी, शुक्रवार को भी रहेगा शुभयोग

shailendra gupta
शिवपुरी। आज और कल पुष्य नक्षत्र का योग बना है। इन दो दिनों में देश की भांति शिवपुरी में भी खरीददारी के प्रति आकर्षण देखा जा रहा है। पुष्य नक्षत्र में गज केसरी राज योग बनने से प्लॉट, लैट, डूप्लेक्स जैसी स्थाई संपत्ति खरीदने का भी मुहूर्त है।
ज्योतिषियों के अनुसार पुष्य नक्षत्र और गज केसरी राजयोग का महायोग 27 साल बाद 2085 में बनेगा। पुष्य नक्षत्र में सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की विक्री अधिक हुई। सर्राफा दुकानों पर खरीददारों की भीड़ रही। हालांकि अधिक आकर्षण चांदी के सिक्कों की खरीदी का रहा। इसके अलावा चांदी के बर्तन और सोने-चांदी के आभूषणों की मांग भी पुष्य नक्षत्र के दौरान देखने को मिली। वाहनों के खरीददारों को भी पुष्य नक्षत्र का इंतजार था और अब दोपहिया वाहन खरीदने वालों की भीड़ एजेंसी पर देखी गई।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!