प्रेस क्लब ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

shailendra gupta
शिवपुरी। शहर के वीर सावरकर पार्क में गत दिवस पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण नागर मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक प्रमोद भार्गव, प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले सहित अन्य पत्रकारों के अन्य संगठनां से पधारे पत्रकारों ने कार्यक्रम में शामिल होकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाऐं दी और मिष्ठान खिलाकर खुशियां बांटी। इस दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर ध्यान केन्द्रित किया गया व पत्रकारों के हितों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले ने सभी पत्रकारों से आह्वान किया कि वह एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाऐं और अपनी कलम से देशहित व जनहित के कार्यों को करने में अपना अभिन्न सहयोग प्रदान करें। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अशोक कोचेटा, संजय बेचैन, बृजेश सिंह तोमर, वीरेन्द्र वशिष्ठ, अनुपम शुक्ला, राकेश शर्मा, भूपेन्द्र विकल, फरमान अली, रंजीत गुप्ता, मुकेश जैन, अशोक अग्रवाल, सुनील व्यास, अभय कोचेटा, अशोक ठाकुर, विक्रम सिंह रावत, विनय राहुरीकर, भूपेन्द्र नामदेव, राजू ग्वाल यादव, मणिकांत शर्मा आदि भी शामिल रहे जिन्होंने संगठन मजबूती पर बल दिया और दीप पर्व पर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम में पत्रकारों के लिए नपा द्वारा पत्रकार भवन उपलब्ध कराए जाने एवं अन्नकूट आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई जिसे शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!