हैण्डराइटिंग, एक्सटेपरी एवं अंग्रेजी काव्यपाठ प्रतियोगिताऐं आज उत्कृष्ट विद्यालय में

shailendra gupta
शिवपुरी। शासकीय उच्च माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी के प्राचार्य श्री अशोक श्रीवास्तव के निर्देशन में हैण्डराइटिंग, एक्सटेपरी (तात्कालिक) एवं इंग्लिश पोइम रेसीटेशन ( अंग्रेजी काव्यपाठ) प्रतियोगितायें आज 12 अक्टूबर 2014 दोपहर 12 बजे से शा.उ.मा.उ.वि.शिवपुरी क्रमांक-1 में आयोजित की जाएंगी।
इसके उपरांत शेष प्रतियोगितायें मिस/मिस्टर इंग्लिश ग्रामर 2015, डिवेट (वाद-विवाद), जोक (चुटकुला), सोंग (गीत) एवं स्पेलिंग प्रतियोगिता की जानकारी श्री धाकड़ द्वारा दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक विद्यार्थी, डॉ.आर.आर.धाकड़ (94257-69180) से संपर्क कर सकते है। इसके अतिरिक्त स्पीकिंग इंग्लिश एवं प्रतिस्पर्धाओं में उपयोग की जाने वाली इंग्लिश भी विद्यालय में प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 बजे से डॉ.आर.आर.धाकड़ द्वारा नि:शुल्क अध्ययन कराया जाता है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में इंग्लिश एशोसियेशन संचालित है, उक्त एशोसियेशन में हरवर्ष कुल नौ प्रतियोगिताऐं जिला स्तर पर आयोजित की जाती है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!