महिला ने लगाई मनचले की पिटाई

शिवपुरी। कोलारस क्षेत्र की जेल कॉलोनी के पीछे रहने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक की महिला ने मौके पर ही मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वही रविवार को कोलारस के ग्राम चक्क भड़ौता में एक महिला से छेड़छाड़ करने व करैरा में 12 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आश है

जानकारी के अनुसार जेल कॉलोनी के पास रहने वाली एक महिला सोमवार की सुबह अपने घर के पास से गुजर रही थी,कि तभी पडौस में ही रहने वाले असीम पुत्र असगर ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।

घटना के दौरान महिला ने आरोपी को मौके पर ही जमीन पर पटक लिया और चप्पलो से जमकर पिटाई कर दी,और पुलिस के हवाले कर दिया। छेड़छाड की दुसरी घटना भी कोलारस के ग्राम चक्क भडौंता में हुई है।

यहां एक महिला के साथ धर्मवीर पुत्र राधेलाल गुर्जर निवासी काजीगढ ने छेड़छाड़ कर दी। वही करैरा कस्बे में भी बीते रोज फिल्टर रोड पर भीख मांग रहे एक साधु ने 12 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी है। बालिका के पिता की रिर्पोट पर पुलिस ने साधु को गिर तार कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!