सोना, चांदी और नगदी सहित समान भी समेट ले गए चोर

shailendra gupta
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंदपुरम में किराये के मकान में रहने वाले नरेन्द्र राजपूत के सूने घर पर विगत दिवस चोरों ने धाबा बोलकर वहां से नगदी और सोने-चांदी के आभषूण समेट लिये।

घर में चोरी की सूचना श्री राजपूत के मकान मालिक ने फोन पर दी और कल गृहस्वामी के लौटने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 का प्रकरण दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेन्द्र पुत्र सोबरन सिंह राजपूत विवेकानंदपुरम में प्रीति सिंघल के मकान में किराये से रह रहे थे। बीती 13 अक्टूबर को नरेन्द्र अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर ग्वालियर चले गये। 16 अक्टूबर की रात कोई अज्ञात चोरों ने घर के दरबाजे का ताला तोड़ा और घर में प्रवेश कर गये, जहां से चोर आधा तौला सोने की चैन, एक 3 ग्राम की सोने की अंगूठी, आठानाभर के सोने के टॉक्स, चांदी पायजेव, एक मोबाइल, 6800 रुपये नगदी लेकर फरार हो गये।

सुबह जब मकान मालकिन ने नरेन्द्र के घर का दरबाजा खुला देखा तो उन्होंने इसकी सूचना गृहस्वामी को दे दी। सूचना पाते ही वह वापस लौटे और तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!