खूबसूरत महिला विंग रखेगी, मजनू और मनचलो पर नजर

शिवपुरी।  छेड़छाड़ और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए शिवपुरी एसपी ने पुलिस की एक खूबसूरत महिला विंग का गठन किया है।

यह विंग शहरी क्षेत्र में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम तो करेगी ही साथ ही ऑन स्पॉट मजनुओं को सबक भी सिखाएगी इस विंग में कुछ नई-नई पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती हुईं महिला पुलिस आरक्षकों की भर्ती की गई ह।

पुलिस अधीक्षक ने स्पेशल सेल का गठन करते ही उसे एक माह का अल्टीमेटम भी दे दिया है इसमें कहा गया है कि एक महीने के भीतर शहरी क्षेत्र में छेड़छाड़ और बलात्कार जैसे मामलों में कमी आनी चाहिए यदि ऐसा नहीं हुआ तो टीम के प्रभारी बदल दिए जाएंगे इस टीम में कुछ नव आरक्षकों को भी जोड़ा गया है।

बताया गया है यह खूवसूरत महिला विंग की सदस्य सिविल ड्रेस में रंहेगी और ये महिला पुलिस-कर्मी अभी नई है और इन्है पहचाना नही जा सकता है,इस विंग ने ऐसे पॉईन्ट चिन्हित किए है जहां महिला और युवती से छेडछाड ज्यादा होताी है,वहां यह विंग की सदस्य सिविल ड्रेस मे पैदल ही भ्रमण करेंगी।  इस विंग की सदस्या कराटे और मार्शल आर्ट में माहिर है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!