हाइवे क्रॉस कर रहे युवक की कार ने कुचला, एक अन्य घायल

shailendra gupta
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेंत्र के ग्राम टोड़ा के पास हाईवे पर बुधवार की सुबह एक कार ने बाइक लेकर रोड़ क्रॉस कर रहे दो युवकों में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को जप्त कर लिया है वहीं आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ग्राम चौका निवासी अभिषेक(19)पुत्र प्राण सिंह यादव अपने मित्र आकाश के साथ ग्राम टोड़ा के पास से बाइक पर सवार होकर आज सुबह कहीं जा रहा था। इस दौरान अभिषेक की बाइक पंचर हो गई जिसके बाद वह बाइक को लेकर जब रोड़ क्रॉस करने लगा तभी करैरा तरफ से आ रही एक कार ने रोड़ क्रॉस कर रहे दोनो युवको में जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में जहां अभिषेक की मौके पर मौत हो गई वहीं आकाश घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद आरोपी कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया वहीं पुलिस ने वाहन को जप्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!