रात भर जानवर नोंच-नोंच कर खाते रहै लाश को, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

shailendra gupta
शिवपुरी। दो थानो की पुलिस सीमा विवाद के चलते फोरलेन पर पडी लावारिस लाश को रात भर कुत्ते और कौए नोच-नोच कर खाते रहे। और सुबह तक मंसाहारी जनवरो ने लाश की दुर्गति कर दी। लाश की शिनाख्त पुलिस ने मृतक के जेब में मिले मोबाईल से रिश्तेदारो को फोन लगाकर की।

जानकारी के अनुसार राजेन्द्र उम्र 45 वर्ष झांसी के ग्राम बिजौली प्रेमनगर से बुधवार रात बाईक से पत्नी को लेने ससुराल ग्राम पिपरोनियां जा रहा था। तभी किसी वाहन ने शिवपुरी-झांसी फोरलेन मार्ग पर उसे टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। अमोला थाना  और करैरा थाना की पुलिस को राहगीरो ने सूचित कर दिया और दोनो थानो की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

बताया जाता है कि रात को ना जाने कितने वाहन उस लाश को कुचलते रहे होंगे। यही नही रात भर मंसाहारी जानवर चीलो-कौए और कुत्तो ने उस लावारिस लाश को नोच-नोच कर खाया इस कारण उस लाश की दुर्गति हो गई।

बताया गया है सुबह नो बजे करैरा पुलिस घटनास्थल पर पंहुची और मृतक की पेंट की जेब में मोबाईल मिला। पुलिस ने मोबाईल नंबरो से संपर्क कर करैरा के ब हारी में रहने वाले मृतक के रिश्तेदार शिवकुमार लोधी को मौके पर बुलाया और उसकी शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने आगे की कार्यवाही की।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!