दंबग बदमाश, पति के सामने ही कर रहा था पत्नि का 3 साल से बालात्कार

शिवपुरी। खनियाधाना कस्बे में धुबैया तालाब के पास रहने वाली एक महिला के साथ पिछले 3 वर्षो से उसका पड़ौसी युवक दुष्कर्म कर रहा था। उसका खौफ इतना था कि पति सबकुछ जानकर भी उसकी शिकायत पुलिस में नहीं कर पा रहा था।

स्थिति यह थी कि युवक महिला के साथ घर के अंदर जबरदस्ती कर रहा है और घर के बाहर उसका पति डर के मारे कुछ भी नहीं कर पाने में बेवश है। आखिरकार इस रोज-रोज के डर व दरिंदगी से परेशान होकर गुरूवार की शाम दोनो पति- पत्नी पुलिस की शरण में गए जहां उन्होने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट की धाराओ के तहत प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खानिधाना कस्बे में रहने वाला संतोष(22)पुत्र देवी सिंह केवट काफी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। उसने अपनी पत्नी को पूर्व में प्रताडि़त कर घर से बाहर निकाल दिया और पड़ौस में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला के साथ दंबगयाई करते हुए उससे जबरन अवैध संबंध स्थापित करने लगा।

आरोपी का यह सिलसिला पिछले 3 वर्षो से जारी था। पति व अन्य लोग सबकुछ जानकर भी संतोष के खौफ से पुलिस में इसकी शिकायत भी नहीं कर पा रहे थे। पिछले दिनो जब महिला ने खुद के साथ संतोष को जबरदस्ती करने से मना कर दिया तो संतोष ने महिला सहित उसके पति की मारपीट भी की।

संतोष के डर से दोनो पति-पत्नी उसके डर के साए में काफी खौफजदा थे और महिला मजबूर होकर अपने साथ यह कुकृत्य होने के बाद भी जान जाने के डर से चुप थी। गुरूवार को फिर से संतोष ने महिला के साथ घर में कोई न होने पर घर के अंदर घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इससे परेशान होकर जब महिला का पति वापस अपने घर आया तो दोनो पति-पत्नी ने हि ात करके इस घटना की जानकारी खनियाधाना पुलिस को दी जिस पर से पुलिस ने तुरंत इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!