तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेला अब 15 अक्टूबर से

शिवपुरी। कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने में उन्नत कृषि तकनीक के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं कलेक्टर जिला शिवपुरी के निर्देशानुसार खरीफ 2014 में कृषि महोत्सव अंतर्गत जिला स्तरीय तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेला का शुभारंभ अब 15 अक्टूबर 2014 को पूर्वान्ह 11 बजे से कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरसमा, शिवपुरी में किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि उक्त मेला 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2014 तक आयोजित किया जाना था, लेकिन प्रभारी मंत्री दौरा कार्यक्रम के चलते उक्त तीन दिवसीय मेला अब 15 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा।

मेला आयोजन का उद्देश्य कृषकों को कम समय में एक ही स्थान पर उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी एवं कृषि आदानों की उपलब्धता आदि सुनिश्चित करने तथा कृषि तकनीकी समस्याओं का मौके पर विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त करना है। कलेक्टर राजीव दुबे ने बताया कि कृषि विज्ञान मेले में किसानों को कृषि आदान, फसलों के लिए उन्नत नवीनतम तकनीकी को अपनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा संगोष्ठियां आयोजित कर नवीनतम जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। मेले में कृषकों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टाल भी लगाए जाएंगे तथा कृषि यंत्रो का मौके पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक सं या में मेले में भाग लेकर खेती के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त कर उपज में वृद्धि करें।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!