भारत विकास परिषद का शपथ दायित्व ग्रहण समारोह 12 को

shailendra gupta
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी का शपथ ग्रहण समारोह 12 अक्टूबर को स्थानीय टूरिस्ट वेलकम सेंटर  छत्री राड़ पर सांय 7:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शाखा की नई टीम वर्ष 2014-15 के लिए समाजसेवी कार्यों को करने की शपथ लेगी।
शाखा में नवीन अध्यक्ष के लिए श्रीमती प्रेरणा सांड व सचिव अनिल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, वीरेन्द्र वशिष्ठ श्रीमती स्नेहलता शर्मा, सह सचिव अभय कोचेटा, कोषाध्यक्ष अनिल राठी, प्रचार संयोजक आनंद गुप्ता, पुनीत जैन, महिला संयोजक श्रीमती साधना जैन, सह संयोजक श्रीमती सुमिता कोचेटा शपथ लेंगी जबकि इनके साथ ही कार्यकारिणी के रूप में नई टीम के विजय जैन, हरिशरण गुप्ता, संजीव अग्रवाल, सैंकी अग्रवाल, हृदेश गोयल, भानू बंसल, रविन्द्र गोयल, संजीव जैन, रीतेश जैन, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती सरला वर्मा, श्रीमती मंजू अरोरा, श्रीमती अल्का गुप्ता भी शपथ लेंगी। कार्यक्रम में भाविप शाखा शिवपुरी के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों के आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक सं या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!