भाविप द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता 05 व 9 नवम्बर को

shailendra gupta
शिवपुरी। बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार के गुणों का समावेश करने के लिए समय-समय पर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आगामी 05 एवं 09 नव बर को दो चरणों में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की जाना है।

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए भाविप की अध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा सांड व सचिव अनिल उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता के लिए शाखा द्वारा संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है जिसमें पहले व दूसरे चरण में भाग लेने वाले प्रतिभागी के प्रथम-द्वितीय पुरूस्कार विजेताओं को प्रांतीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शहर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जाएगी जिसमें स्कूली बच्चे भाग ले सकते है।

भाविप अध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा सांड व सचिव अनिल उपाध्याय ने विस्तृत जानकारी में बताया कि प्रतियोगिता पूर्ण रूप से सामान्य ज्ञान से ओतप्रोत होगी। प्रतियोगिता के प्रथम भाग में शाखा स्तरीय प्रतियोगिता 5 नव बर को जिसमें चयनित प्रथम-द्वितीय छात्र-छात्राओं को 9 नव बर को होने वाली द्वितीय चरण की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इन दोनों चरणों के विजयी प्रथम-द्वितीय छात्र-छात्राओं को आगामी समय में प्रांतीय प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा जो कि मुरैना में आयोजित की जाना है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारती पुस्तक सदन से फार्म व अन्य जानकारी ली जा सकती है। कार्यक्रम के संयोजक तरूण अग्रवाल होंगें। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न लगभग 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेेंगें। प्रतियोगिता का मु य उद्देश्य बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है इसलिए शहर के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं से भाविप ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक सं या में इस प्रतियोगिता में शामिल हों।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!