महिला कांग्रेस ने विरोध दिवस के रूप में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

शिवपुरी -  जिला महिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विरोध दिवस के रूप में मनाया। 8 मार्च को कार्यालय पर एकत्र होकर सभी महिलाओं ने एक संगोष्ठी के माध्यम से महिलाओं पर दिन व दिन बढ रहे अत्याचारों को लेकर गहरा रोष प्रकट किया।

साथ ही मप्र में महिला उत्पीडन, हत्या, गैंगरेप, प्रशासन व पुलिस की लापरवाही सहित इन गंभीर मामलों में कार्रवाई ना करके टालमटोल करने पर विभिन्न महिलाओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की रक्षा करनेे के कोरे दावे करती है लेकिन वास्तव में उसे उनकी रक्षा करना नहीं आता। 

महिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी की जिलाअध्यक्ष नीलू शुक्ला ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस अर्चना जायसवाल भी इस बात को लेकर गंभीर हैं और कई बार सार्वजनिक तौर पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। 

विरोध दिवस कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलू शुक्ला, उपाध्यक्ष मनोरमा शर्मा एवं रत्ना सरीन, महामंत्री संगीता वशिष्ठ एवं अर्चना चतुर्वेदी, सचिव हसीना बेगम, शहर अध्यक्ष लक्ष्मी गर्ग, मंत्री ग्यासी शर्मा, पुष्पा वैश्य, जनपद अध्यक्ष पोहरी रामकली चौधरी, प्रवक्ता रजिया खान, कोषाध्यक्ष किरन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थीं।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!