अज्ञात कारणों के चलते युवती ने खाया जहर

शिवपुरी- जिले के  नरवर थाना क्षेत्र में कल एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसके परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका रातभर इलाज चला, लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। युवती ने जहर क्यों खाया। यह एक अबूझ पहेली बनी हुई है। पुलिस इस मामले की तह में जाने की कोशिश कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा पुत्री हरिराम वंशकार उम्र 16 वर्ष निवासी भीमपुर  ने कल अपने घर पर रखे 
जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और आज सुबह उसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि उक्त युवती ने जहर का सेवन किन कारणों के चलते किया और अपनी जान दे दी। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!