लव जेहाद: निकाह का वादा कर 2 साल तक करता रहा दलित महिला शौषण

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के बड़ौदी इलाके में लव जेहाद का मामला सामने आया है। एक मुसलमान युवक ने एक दलित महिला का 2 साल तक यौन शोषण किया। पीड़िता विधवा महिला है, पति की मौत के तत्काल बाद ही युवक ने महिला को अपना शिकार बना लिया और निकाह का वादा कर शोषण करता रहा। बाद में अपनी वादे से मुकर गया।

बीते रोज जब पीडि़ता ने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक शादी की बात से मुकर गया। जिसके बाद महिला सीधे कोतवाली पहुंची जहां पुलिस ने बेवा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ हरिजन एक्ट एवं दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

बड़ौदी निवासी एक 30 वर्षीय महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसके पति का देहांत हो गया था।

जिसके बाद पड़ौस में रहने वाले राशिद उर्फ पररा मुसलमान से उसके संपर्क बढ़ गए और राशिद ने महिला को शादी का झांसा देकर उसी समय से शारीरिक शोषण किया और बीते रोज जब महिला ने शादी के लिए राशिद से कहा तो राशिद ने साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!