शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जरगवांसानी में एक पति ने दहेज के लिए पत्नी की मारपीट कर दी और घर से भगा दिया। मामले में महिला ने पति व ससुर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है जहां पुलिस ने दहेज एक्ट एवं मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। निशा पत्नी गौरीशंकर रावत निवासी जरगवांसानी हाल निवासी रिछारीकला थाना करहिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी गौरीशंकर यादव से हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन इसके बाद पति व ससुर उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो मारपीट की और घर से निकाल दिया।
घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने पिता के पास पहुंची और घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद पिता ने भी दामाद को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना जिस पर महिला थाने गई और मामले में पति गौरीशंकर यादव व ससुर नबावसिंह यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।