घर का पता नहीं बताया तो महिला को पीट दिया | Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मडरका में एक महिला की तीन लोगों ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट कर दी। मारपीट का कारण आरोपितों द्वारा परिजनों की जानकारी पूछना बताया जा रहा है जिसे फरियादी ने देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

शिव्वोबाई पत्नी महेश जाटव निवासी मडरका ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 1 मार्च को 8 बजे वह अपने घर के सामने खड़ी हुई थी उसी समय गांव के रहने वाले राकेश, गुंडा उर्फ गनेश, रती जाटव आए और उससे कहने लगे कि तुम्हारे घर में कौन-कौन रहता है सारी जानकारी दो। जिस पर महिला ने कहा कि वह तुम्हें क्यों जानकारी दी। 

इस बात को लेकर तीनों युवक गाली-गलौंज करने लगे। जब महिला ने गाली देने से मना किया तो सभी आरोपितों ने मिलकर महिला की लात-घूसों से मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घटना के बाद महिला परिजनों के सािा थाने आई और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।  

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!