शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हिम्मतगढ़ में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। मौत का कारण अत्यधिक शराब पीना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम हिम्मतगढ़ रोड पर एक युवक पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक बेहोश है और उसके शरीर से शराब की बदबू आ रही है। पुलिस युवक को लेकर अस्पताल आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।